Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Feb, 2018 02:06 PM
गांव सैदपुर में एक अज्ञात व्यक्ति का कत्ल कर देने की खबर मिली है। थाना तलवंडी चौधरियां पुलिस ने इस संबंधी गांव सैदपुर के सरपंच प्यारा सिंह के बयान पर धारा-302 के तहत मुजरिम प्यारा पुत्र जोगिन्द्र निवासी सैदपुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सुल्तानपुर लोधी(सोढी):गांव सैदपुर में एक अज्ञात व्यक्ति का कत्ल कर देने की खबर मिली है। थाना तलवंडी चौधरियां पुलिस ने इस संबंधी गांव सैदपुर के सरपंच प्यारा सिंह के बयान पर धारा-302 के तहत मुजरिम प्यारा पुत्र जोगिन्द्र निवासी सैदपुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सूचना मिलते ही सुबह सुल्तानपुर के डी.एस.पी. वरियाम सिंह खहरा, थाना तलवंडी चौधरियां के एस.एच.ओ. जरनैल सिंह, ए.एस.आई. जसबीर सिंह आदि ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एस.एच.ओ. जरनैल सिंह ने बताया कि मृतक व्यक्ति, जिसकी अभी पहचान नहीं हुई, रात को गांव सैदपुर में घूम रहा था कि उसका गांव सैदपुर के व्यक्ति प्यारा से विवाद हो गया। इस दौरान आरोपियों ने मारपीट कर उसका कत्ल कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान के लिए उसकी लाश को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी के मुर्दाघर में रखा गया है। पुलिस ने दावा किया है कि कातिल को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।