Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Mar, 2018 08:48 AM
एक विवाहिता की कथित गलत दवाई पीने से हालत बिगडऩे के बाद उसके परिजनों ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने उसकी हालत को चिंताजनक बताया है।
कपूरथला (स.ह.): एक विवाहिता की कथित गलत दवाई पीने से हालत बिगडऩे के बाद उसके परिजनों ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने उसकी हालत को चिंताजनक बताया है।
जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल में उपचाराधीन रविन्द्र कौर पत्नी सेवा सिंह निवासी गांव पंडोरी जिला कपूरथला के रिश्तेदारों ने बताया कि रविन्द्र की सेहत कुछ दिनों से खराब चल रही थी। उसने खांसी की दवाई पी ली जिससे उसकी तबीयत एकदम बिगड़ गई। जिसको उपचार के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया। बताया जाता है कि उसने जो खांसी की दवाई पी थी उसकी वैधता तिथि खत्म हो चुकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।