Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Mar, 2018 03:47 PM
पीर चौधरी मार्ग पर सड़क के किनारे बेहोशी की हालत में पड़े एक अज्ञात व्यक्ति को 108 एंबुलैंस द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से उपचार के लिए कपूरथला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल के एमरजैंसी वार्ड में उपचाराधीन...
कपूरथला (स.ह.): पीर चौधरी मार्ग पर सड़क के किनारे बेहोशी की हालत में पड़े एक अज्ञात व्यक्ति को 108 एंबुलैंस द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से उपचार के लिए कपूरथला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल के एमरजैंसी वार्ड में उपचाराधीन रमेश कुमार पुत्र सोहन लाल निवासी मोहल्ला संतपुरा पीर चौधरी मार्ग पर सड़क के किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा था।
राहगीरों द्वारा 108 एंबुलैंस को मोबाइल द्वारा सूचना दी गई। सूचना मिलने पर 108 एंबुलैंस की पायलट राज अपनी टीम को लेकर घटना स्थल पर पहुंचे जहां पर बेहोशी की हालत में पड़े अज्ञात व्यक्ति को स्थानीय लोगों की सहायता से सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पायलट राज के अनुसार अज्ञात व्यक्ति की जेब से मिले पहचान पत्र से उसकी पहचान हुई है। पीड़ित के पारिवारिक सदस्यों को सूचित कर दिया गया है।