झील में डूब रहे 23 वर्षीय नौजवान की जान बचाई

Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Mar, 2018 10:05 AM

kapurthala news

रेल कोच फैक्टरी में सैरगाह के लिए बनी झील पर आज 22-23 वर्ष के नौजवान की डूबने से मौत हो सकती थी पर मौके पर अपनी जान की परवाह न करते हुए ठेकेदार जगतार सिंह औलख ने झील में छलांग मारकर परमजीत सिंह की जान बचाई। आज बाद दोपहर 3 बजे आर.सी.एफ. की उक्त झील...

कपूरथला (मल्ली): रेल कोच फैक्टरी में सैरगाह के लिए बनी झील पर आज 22-23 वर्ष के नौजवान की डूबने से मौत हो सकती थी पर मौके पर अपनी जान की परवाह न करते हुए ठेकेदार जगतार सिंह औलख ने झील में छलांग मारकर परमजीत सिंह की जान बचाई। आज बाद दोपहर 3 बजे आर.सी.एफ. की उक्त झील पर परमजीत सिंह पुत्र इंद्रजीत सिंह जो आर.सी.एफ. का निवासी है वह झील पर सैर करने आया था कि उसका अचानक पैर फिसल गया और वह झील में गिर गया।

उसने जैसे ही बचाओ बचाओ कहकर शोर डाला तो झील के नजदीक अपने दोस्तों के साथ मौजूद ठेकेदार जगतार सिंह औलख जिसको तैरना आता था, ने दौड़कर झील में छलांग मार दी व झील में डूब रहे नौजवान को बाहर निकाला जिसको फस्र्ट एड देते हुए उसके अंदर गया पानी बाहर निकाला गया। इस उपरांत इलाज के लिए आर.सी.एफ के एक अस्पताल लाया गया जिसकी हालत देखते हुए डाक्टरों ने उसे जालंधर रैफर किया जहां अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!