दंपति ने इंगलैंड भेजने के नाम पर की लाखों की धोखाधड़ी, मामला दर्ज

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Mar, 2018 12:24 PM

fraud case

पुलिस थाना सदर में पति-पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया है।  इस संबंध में कथित तौर पर धोखाधड़ी का शिकार बने बलदेव सिंह पुत्र हंस राज वासी गांव खाटी तहसील फगवाड़ा ने खुलासा किया है कि उसे इंगलैंड भेजने की कवायद लगा आरोपी दंपति...

फगवाड़ा (जलोटा): पुलिस थाना सदर में पति-पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया है।  इस संबंध में कथित तौर पर धोखाधड़ी का शिकार बने बलदेव सिंह पुत्र हंस राज वासी गांव खाटी तहसील फगवाड़ा ने खुलासा किया है कि उसे इंगलैंड भेजने की कवायद लगा आरोपी दंपति जिसकी पहचान कमलजीत सिंह पुत्र तारू राम, सर्बजीत कौर पत्नी कमलजीत सिंह दोनों निवासी गांव खाटी ने इस संबंध में 12 लाख रुपए का खर्चा बताया।

इसके लिए उसने उन्हें 8,55000 रुपए अदा कर दिए। इसके पश्चात पीड़ित को मानसिक तौर पर उलझाने की खातिर उस पर अदालत में उलटा केस कर दिया गया। पुलिस तफ्तीश में आरोपी दंपति द्वारा धोखाधड़ी करना पाया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा-420 आई.पी.सी. के तहत पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर बताए जा रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!