Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Feb, 2018 11:34 AM
कपूरथला की माडर्न जेल में हत्या के प्रयास के एक मामले में बंद हवालाती को जेल के ही 5-6 कैदियों ने हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। घायल व्यक्ति को पुलिस द्वारा पहले जेल में बने अस्पताल में तथा बाद में कपूरथला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
कपूरथला (मल्होत्रा): कपूरथला की माडर्न जेल में हत्या के प्रयास के एक मामले में बंद हवालाती को जेल के ही 5-6 कैदियों ने हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। घायल व्यक्ति को पुलिस द्वारा पहले जेल में बने अस्पताल में तथा बाद में कपूरथला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार कपूरथला सिविल अस्पताल के एमरजैंसी वार्ड में अपना उपचार करवा रहे नरिन्द्र कुमार पुत्र सुभाष कुमार निवासी मोहल्ला गोबिंद नगर, जालंधर ने बताया कि वह माडर्न जेल में धारा 307 आई.पी.सी के एक मामले में हवालाती के रूप में रह रहा है। वह जालंधर में पेशी के लिए जाने के लिए अपनी बैरक से बाहर निकला था तो उसी समय बैरक के बाहर 5-6 अज्ञात युवकों ने उस पर हमला कर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।