Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Feb, 2018 09:58 AM
वार्ड नंबर 18 के कांग्रेसी पार्षद के घर कुछ अज्ञात युवकों ने ईंट-पत्थरों की बरसात करते हुए घर की खिड़कियों के सभी शीशे तोड़ दिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार पार्षद हरनेक सिंह हरि ने बताया कि आज सुबह करीब 11 बजे वह घर में मौजूद थे।
कपूरथला (मल्होत्रा): वार्ड नंबर 18 के कांग्रेसी पार्षद के घर कुछ अज्ञात युवकों ने ईंट-पत्थरों की बरसात करते हुए घर की खिड़कियों के सभी शीशे तोड़ दिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार पार्षद हरनेक सिंह हरि ने बताया कि आज सुबह करीब 11 बजे वह घर में मौजूद थे।
इस दौरान 3 एक्टिवा पर सवार करीब 8 युवक आए व गाली-गलौच करते हुए उनके घर पर हमला कर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। जब उन्होंने बचाव के लिए शोर मचाया तो हमलावर वहां से भाग निकले। इस हमले संबंधी थाना सिटी पुलिस को सूचित कर दिया गया है। पीड़ित ने बताया कि शोर मचाने पर एकत्रित हुए उनके साथियों ने मिलकर भाग रहे हमलावरों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस पार्टी ने जांच शुरू कर दी है। थाना सिटी पुलिस ने इस हमले को पुरानी रंजिश बताया है।