Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Feb, 2018 01:34 PM
अपने घर की छत पर खेल रहा 5 वर्षीय बच्चा पैर फिसलने के कारण नीचे गिरने से गंभीर घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया।
कपूरथला (मल्होत्रा): अपने घर की छत पर खेल रहा 5 वर्षीय बच्चा पैर फिसलने के कारण नीचे गिरने से गंभीर घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल कपूरथला में उपचाराधीन राहुल पुत्र मुकेश निवासी निकट सुभाष पैलेस कपूरथला के परिजनों ने बताया कि वह घर की छत पर खेल रहा था। अचानक पैर फिसलने से वह गिरकर घायल हो गया। डाक्टर ने बच्चे की हालत को चिंताजनक बताया है।