सड़क हादसों में 8 घायल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Mar, 2018 01:49 PM

8 injure in road accident

शहर में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में एक ही परिवार के 6 लोगों सहित 8 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया है। घायलों की पहचान अमृत पुत्र अरुण, बेबी पुत्री अरुण, विवेक, वंदना सभी निवासी चाचोकी फगवाड़ा हैं।

फगवाड़ा(जलोटा): शहर में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में एक ही परिवार के 6 लोगों सहित 8 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया है। घायलों की पहचान अमृत पुत्र अरुण, बेबी पुत्री अरुण, विवेक, वंदना सभी निवासी चाचोकी फगवाड़ा हैं।

पुलिस के अनुसार उक्त सड़क हादसा तब हुआ जब थ्री व्हीलर की ऑल्टो कार से टक्कर हो गई। घायल हुए परिवार के सदस्य थ्री व्हीलर में सवार थे। इसी तरह एक अन्य सड़क हादसे में 2 लोग जख्मी हो गए हैं, जिनकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। सभी घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया है। पुलिस को हादसों की सूचना दे दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!