Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Jan, 2018 01:44 PM
कपूरथला व आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में हुई 5 सड़क दुर्घटनाओं में 6 लोगों के घायल होने का समाचार मिला है। घायलों को उपचार हेतु स्थानीय लोगों की सहायता से 108 एंबुलैंस द्वारा सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार...
कपूरथला(मल्होत्रा): कपूरथला व आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में हुई 5 सड़क दुर्घटनाओं में 6 लोगों के घायल होने का समाचार मिला है। घायलों को उपचार हेतु स्थानीय लोगों की सहायता से 108 एंबुलैंस द्वारा सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल कपूरथला के एमरजैंसी वार्ड में उपचाराधीन मलकीत सिंह वासी भंडाल दोना, कपूरथला ने बताया कि वह साइकिल द्वारा जलौखाना चौक से कुष्ठ आश्रम रोड पर जा रहा था कि जम्मू पैलेस के पास सामने से आए तेज रफ्तार अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह गिरकर घायल हो गया।
इसी तरह सिविल अस्पताल में अपना उपचार करवा रहे इब्राहिम वासी गांव डैणविंड, कपूरथला ने बताया कि वह अपने पोते जोबन के साथ मोटरसाइकिल पर गांव दबुर्जी से जालंधर जा रहा था। दबुर्जी के पास उसका मोटरसाइकिल अचानक सड़क के बीच गहरा गड्ढा आ जाने से बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे वे दोनों घायल हो गए। इसी तरह सिविल अस्पताल के एमरजैंसी वार्ड में अपना उपचार करवा रहे सोफन वासी झुग्गियां, निकट रेल कोच फैक्टरी कपूरथला के पिता ने बताया कि वह खरीदारी करने के लिए साइकिल द्वारा बाजार जा रहा था कि रास्ते में साइकिल के पहिए में सोफन का पांव आ जाने से वह घायल हो गया।
एक अन्य मामले में सिविल अस्पताल के आपात कक्ष में अपना उपचार करवा रहे राजीव कुमार वासी गुरु नानक नगर कपूरथला ने बताया कि वह ऑटो चालक है। जब वह अपने ऑटो को स्टार्ट करने लगा तो उसे चोट लग गई जिसे उपचार हेतु सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती किया गया। एक अन्य मामले में सिविल अस्पताल में उपचार करवा रहे जगजीत राय वासी गांव बिशनपुर अराईयां ने बताया कि वह अपने साथी सुक्खा के साथ मोटरसाइकिल द्वारा वापस अपने घर आ रहा था। रास्ते में सामने से एक तेज रफ्तार बोलैरो गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी जिससे वे दोनों घायल हो गए।