Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Mar, 2018 10:40 AM
कपूरथला व आस-पास के 2 विभिन्न क्षेत्रों में हुई आपसी मारपीट में एक महिला सहित 3 लोगों के घायल होने का समाचार है। घायलों को उनके परिजनों द्वारा उपचार हेतु सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरजीत सिंह पुत्र निर्मल सिंह...
कपूरथला (मल्होत्रा): कपूरथला व आस-पास के 2 विभिन्न क्षेत्रों में हुई आपसी मारपीट में एक महिला सहित 3 लोगों के घायल होने का समाचार है। घायलों को उनके परिजनों द्वारा उपचार हेतु सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरजीत सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी गांव सिद्धूपुर कपूरथला ने बताया कि वह प्रात: खेलने के लिए जा रहा था कि गली में पहले से तेज हथियार लेकर खड़े उसके पड़ोसियों ने उससे गाली-गलौच करनी शुरू कर दी। जब उसने इसका विरोध किया तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी।
पीड़ित ने बताया कि उसे छुड़वाने आई उसकी माता प्रकाश कौर को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने बताया कि उनकी गत रात्रि भी किसी बात को लेकर उनसे कहा-सुनी हो गई थी जिसको लेकर क्षेत्र के गण्यमान्य लोगों ने आपस में राजीनामा करवा दिया था, लेकिन सुबह होते ही उन्होंने फिर पुरानी रंजिश के चलते मारपीट की। इसी तरह एक अन्य मामले में सिविल अस्पताल कपूरथला के एमरजैंसी वार्ड में उपचाराधीन महिन्द्र कौर पत्नी मंगत राम निवासी नवां पिंड भट्ठे कपूरथला ने बताया कि वह डिपो से गेहूं लेने के लिए जा रही थी।
रास्ते में पहले से ही खड़े उनके पड़ोसियों ने उसकी पिटाई कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित ने मामले को पुरानी रंजिश बताया है। फगवाड़ा में मारपीट के विभिन्न मामलों में 3 लोगों के घायल होने की सूचनाएं मिली हैं। घायलों जिनकी पहचान जय राम वासी फगवाड़ा, शीता प्रसाद वासी सतनामपुरा, राधीनी शर्मा वासी फगवाड़ा है, को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया है। पुलिस को मामलों की सूचनाएं दे दी गई हैं। पुलिस जांच कर रही है।