Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Mar, 2018 03:18 PM
कपूरथला व आसपास के क्षेत्रों में हुई विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में एक दम्पति सहित 4 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल के एमरजैंसी वार्ड में उपचाराधीन प्यारा लाल पुत्र...
कपूरथला (स.ह.): कपूरथला व आसपास के क्षेत्रों में हुई विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में एक दम्पति सहित 4 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल के एमरजैंसी वार्ड में उपचाराधीन प्यारा लाल पुत्र बाबू राम निवासी गांव नत्थूपुर कपूरथला ने बताया कि वह मोटरसाइकिल द्वारा अपनी पत्नी जोगिन्द्र कौर के साथ सुल्तानपुर लोधी से तलवंडी की ओर जा रहा था। जब वह गांव मेवा सिंह वाला के पास पहुंचा तो एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक ने गलत दिशा पर आकर उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मोटरसाइकिल बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई और वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बाद में हालत को ङ्क्षचताजनक देखते हुए उनके परिजन उन्हें कपूरथला के सिविल अस्पताल ले आए।
यहां आने के बाद परिजन उन्हें जालंधर ले गए। इसी तरह सिविल अस्पताल के एमरजैंसी वार्ड में उपचाराधीन साहिब सिंह पुत्र बीरा निवासी गांव नूरपुर जनुआ, कपूरथला ने बताया कि वह अपने साथी अमृत सिंह पुत्र धारा सिंह के साथ मोटरसाइकिल से गांव से ढिलवां की ओर जा रहा था। जब वह गांव पड्डा बेट के निकट पहुंचे तो सामने से आए एक घड़ूक्के ने उनको टक्कर मार दी, जिससे उनका मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गया और वे दोनों घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया।