जमीनी विवाद को लेकर चली गोली, 2 घायल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Dec, 2017 11:27 AM

2 injured in dispute

जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में 2 चचेरों भाइयों के बुरी तरह घायल होने का समाचार मिला है। घायलों को उपचार हेतु पहले टिब्बा व फिर कपूरथला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनकी हालत ङ्क्षचताजनक बनी हुई है।

कपूरथला(मल्होत्रा): जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में 2 चचेरों भाइयों के बुरी तरह घायल होने का समाचार मिला है। घायलों को उपचार हेतु पहले टिब्बा व फिर कपूरथला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनकी हालत ङ्क्षचताजनक बनी हुई है। 

जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल में उपचाराधीन बलजीत सिंह पुत्र बख्शीश निवासी गांव तलवंडी चौधरियां ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई बलजीत सिंह उर्फ बिल्ला पुत्र दिलबाग सिंह निवासी गांव तलवंडी चौधरियां के साथ अपनी जमीन पर ट्रैक्टर द्वारा खेती करने गया था। इतने में पहले ही वहां पर बैठे अमरीक सिंह पुत्र करतार सिंह, भगवान सिंह, सरताज सिंह व धुत सिंह व अन्य 10-12 लोगों ने जिनके पास असला व तेज हथियार थे, हमला कर दिया, जिसमें वह व उसका भाई गंभीर घायल हो गए। पीड़ित ने यह भी बताया कि उन्हें आरोपियों द्वारा चलाई गई बंदूक की गोली लगी है। ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने बताया कि बलजीत सिंह की ङ्क्षचताजनक हालत को देखते हुए उसे रैफर करने पर विचार किया जा रहा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!