Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Feb, 2018 03:29 PM
थाना प्रमुख सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने नाबालिगा से दुष्कर्म करने के आरोप में 2 लोगों को काबू किया है। थाना प्रमुख सर्बजीत सिंह ने बताया कि गांव नसीरेवाल के एक व्यक्ति राम सिंह पुत्र दर्शन सिंह ने पुलिस के पास एक लिखित दख्र्वास्त दी कि उसकी लड़की, जो...
सुल्तानपुर लोधी (धीर): थाना प्रमुख सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने नाबालिगा से दुष्कर्म करने के आरोप में 2 लोगों को काबू किया है। थाना प्रमुख सर्बजीत सिंह ने बताया कि गांव नसीरेवाल के एक व्यक्ति राम सिंह पुत्र दर्शन सिंह ने पुलिस के पास एक लिखित दख्र्वास्त दी कि उसकी लड़की, जो 16 वर्ष की है, 11वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद घर का ही काम कर रही है, को 25 जनवरी को गांव नसीरेवाल का एक नौजवान लवप्रीत सिंह उर्फ लब्बा पुत्र चमन लाल व उसका एक दोस्त सुरजीत सिंह उर्फ हीरा पुत्र बलजिन्द्र सिंह निवासी सैदपुर थाना शाहकोट जिला जालंधर बहला-फुसलाकर विवाह क ा झांसा देकर एक मोटरसाइकिल (नंबर-पी.बी.08.सी.वी.1758) पर बिठाकर ले गए हैं, जिनकी तलाश कर उनकी लड़की उनके हवाले कर उक्त मुलाजिमों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
उन्होंने बताया कि केस की तफ्तीश ए.एस.आई. परमजीत सिंह चौकी इंचार्ज मोठावाल कर रहे थे जिन्होंने पुलिस पार्टी के साथ डडविंडी फाटक पर नाका लगाया हुआ था तो मोटरसाइकिल पर आ रहे उक्त नौजवानों को रोका व पूछताछ से पता चला कि ये 2 नौजवान वही थे जिनकी पुलिस को तलाश थी। उन्होंने बताया कि लड़की का मैडीकल चैकअप करवाकर मानयोग मैजिस्ट्रेट साहिब के बयान लेकर उसको उसके परिजनों को सौंप दिया है। दोनों आरोपियों लवप्रीत सिंह उर्फ लब्बा व सुरजीत सिंह उर्फ हीरा को गिरफ्तार करके आई.पी.सी की धारा 363/366ए/376 3/4 पोक्सो एक्ट 2012 के तहत केस दर्ज कर लिया है। इस अवसर ए.एस.आई कृपाल सिंह, एच.सी. कुलवंत सिंह, एच.सी. सुरजीत लाल, एच.सी. अमरजीत सिंह, पी.एच.सी. सुरिन्द्र लाल आदि उपस्थित थे।