Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Feb, 2018 10:06 AM
सुल्तानपुर-कपूरथला मुख्य मार्ग पर स्थित आर.सी.एफ. के सामने रेलवे स्टेशन हुसैनपुर नजदीक आलुओं से लदे ट्रक के नीचे आने से एक युवक की मौत हो गई। ए.एस.आई. मलकीत सिंह व हवलदार ठाकुर सिंह ने बताया कि आलुओं से लदा ट्रक (नं.-पी.बी. 08 बी.एस. 3509 सी.)...
कपूरथला(मल्ली): सुल्तानपुर-कपूरथला मुख्य मार्ग पर स्थित आर.सी.एफ. के सामने रेलवे स्टेशन हुसैनपुर नजदीक आलुओं से लदे ट्रक के नीचे आने से एक युवक की मौत हो गई। ए.एस.आई. मलकीत सिंह व हवलदार ठाकुर सिंह ने बताया कि आलुओं से लदा ट्रक (नं.-पी.बी. 08 बी.एस. 3509 सी.) सुल्तानपुर लोधी से कपूरथला की तरफ जा रहा था।
आर.सी.एफ. के गेट नंबर-2 की तरफ से आ रही स्कूटी (नं.-पी.बी. 09 ए.ई. 5832) जिस पर 3 नौजवान सवार थे, ट्रक के नजदीक से जैसे ही गुजरी तो उसका संतुलन बिगडने से सबसे पीछे बैठा नौजवान पलविन्द्र सिंह पुत्र निरवैर सिंह वासी भुलाणा सड़क पर गिर गया व ट्रक के टायर के नीचे आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक ट्रक को जशनप्रीत सिंह पुत्र गुरमेल सिंह वासी फत्तोवाल चला रहा था। उन्होंने बताया कि 174 के तहत पर्चा दर्ज किया गया है। दोनों पार्टियों में आपसी समझौता हो गया है।