Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Jan, 2018 09:28 AM
थाना ढिलवां की पुलिस ने गत दिवस गुप्त सूचना मिलने पर नाकाबंदी कर 500 ग्राम स्मैक सहित जमाल शेख पुत्र तालिब शेख निवासी कटलहल वारी थाना राधा नगर जिला साहिब गंज झारखंड को काबू किया था। उक्त व्यक्ति को काबू करके थाना ढिलवां की पुलिस ने केस दर्ज करके...
ढिलवां (जगजीत): थाना ढिलवां की पुलिस ने गत दिवस गुप्त सूचना मिलने पर नाकाबंदी कर 500 ग्राम स्मैक सहित जमाल शेख पुत्र तालिब शेख निवासी कटलहल वारी थाना राधा नगर जिला साहिब गंज झारखंड को काबू किया था। उक्त व्यक्ति को काबू करके थाना ढिलवां की पुलिस ने केस दर्ज करके माननीय अदालत में पेश कर 5 दिन का रिमांड हासिल किया था।
उन्होंने बताया कि जमाल शेख निवासी कटलहल वासी थाना राधा नगर जिला साहिब गंज झारखंड स्मैक लेकर अनिल कुमार मंडल पुत्र झाड़ू मंडल निवासी बेगमगंज थाना राधा नगर जिला साहिबगंज झारखंड हाल निवासी ढिलवां के पास रहता था। अनिल कुमार ग्राहक ढूंढ कर स्मैक सप्लाई करता था। थाना ढिलवां की पुलिस ने अनिल कुमार मंडल के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना मुखी भूषण सेखड़ी ने बताया कि जांच दौरान इस केस में अन्य व्यक्तियों के शामिल होने की संभावना है।