Edited By Updated: 30 Mar, 2016 04:41 PM
यो यो हनी सिंह और बादशाह के बीच टकराव दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा है।
जालंधरः यो यो हनी सिंह और बादशाह के बीच टकराव दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा है। एक-दूसरे के दुश्मन बन चुके बादशाह और हनी सिंह के बारे हाल ही में खबरें आईं हैं कि दोनों के बीच एक पार्टी में कहासुनी हो गई और यह बात झड़प तक पहुंच गई।
सूत्रों अनुसार हनी सिंह और बादशाह एक दोस्त की पार्टी में किसी बात को लेकर बहस पड़े और दोनों एक-दूसरे पर तीखे कमेंट तक करने लगे। मामला इतना बढ़ गया कि बात धक्का-मुक्की तक पहुंच गर्इ, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने दोनों को एक-दूसरे से दूर किया।
इससे पहले भी हनी सिंह ने अपनी आने वाली फिल्म 'जोरावर' के ट्रेलर लांच पर बादशाह की तुलना नैनो कार से की थी। इस इवेंट दौरान जब मीडिया की तरफ से हनी सिंह से यह सवाल पूछा गया कि कि उनका बॉलीवुड से गायब होने का फायदा बादशाह के करियर को आज टोप पर ले आया है तो इस पर हनी सिंह ने कहा था कि आपने कभी रोल्स रॉयस चलाई है, रोल्स रॉयस और नैनो कार में बहुत फर्क होता है।