Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Feb, 2018 12:26 PM
संघा आलू फार्म बल कोहना व खीवा से कथित तौर रिहा करवाए बंधुआ मजदूरों के मामले में पुलिस प्रशासन व फार्म के मालिक और उसके साथियों को बचाने के रोषस्वरूप पेंडू मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष हंसराज पब्बा व सचिव कश्मीर सिंह घुगशोर के नेतृत्व में प्रशासन और...
नकोदर(रजनीश): संघा आलू फार्म बल कोहना व खीवा से कथित तौर रिहा करवाए बंधुआ मजदूरों के मामले में पुलिस प्रशासन व फार्म के मालिक और उसके साथियों को बचाने के रोषस्वरूप पेंडू मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष हंसराज पब्बा व सचिव कश्मीर सिंह घुगशोर के नेतृत्व में प्रशासन और संघा फार्म गठजोड़ का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया गया।
मजदूर नेता हंसराज व कश्मीर सिंह ने कहा कि प्रशासन तथा संघा फार्म के मालिकों की सांठगांठ से मजदूरों के हितों व अधिकारों का हनन करके कानून की सरेआम ध"िायां उड़ाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि 20 फरवरी को मजदूरों को रिहा करवाया गया था। प्रशासन द्वारा मजदूरों की सार लेना तो दूर आरोपियों के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई तक नहीं की गई। उल्टा उन पर ही केस दर्ज कर दिया गया।
मजदूर नेताओं ने कहा कि अधिकारियों का कहना है कि संघा फार्म में जहां मजदूर काम करते हैं वहां कोई चारदीवारी न होने के कारण मजदूरों को बंदी नहीं बनाया जा सकता।मजदूर झुग्गी-झोपडिय़ों में रह रहे हैं। नेताओं ने कहा कि प्रशासन का यह तर्क वाजिब नहीं है और कानून की बारीकियों को जानना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मजदूरों की लाखों रुपए मजदूरी रखकर और उनका सामान जब्त करके जबरन मजदूरी करवाई जाती है। नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ कानून मुताबिक कार्रवाई की जाए। इंसाफ न मिलने की सूरत में संघर्ष तीव्र किया जाएगा।