Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Feb, 2018 12:24 PM
रात होते ही महानगर की सड़कें मयखानों का रूप धारण कर लेती हैं। ऐसा ही नजारा बस स्टैंड से चुनमुन मॉल के बीच पड़ते चौराहे के निकट रात 12 बजे देखने को मिला।
जालंधर (कमलेश) : रात होते ही महानगर की सड़कें मयखानों का रूप धारण कर लेती हैं। ऐसा ही नजारा बस स्टैंड से चुनमुन मॉल के बीच पड़ते चौराहे के निकट रात 12 बजे देखने को मिला।
पहले स्कार्पियो में 3 युवक आए और इन्होंने स्कार्पियो के बोनट पर शराब की बोतल और गिलास रख दिए। इसके बाद इ्न्होंने पैग बनाए और पीने शुरू कर दिए। तभी एक और कार आई जिसमें से भी 3 युवक उतरे और पहले से खड़े युवकों के साथ जाम छलकाने लगे। देखने वाली बात यह थी कि ये युवक तकरीबन 1घंटा सड़क पर खड़े होकर जाम छलकाते रहे लेकिन किसी भी पी.सी.आर. दस्ते ने इस क्षेत्र का दौरा नहीं किया।