Edited By Updated: 08 Apr, 2016 03:21 PM
केंद्रीय राज्य मंत्री अौर होशियारपुर से सांसद विजय सांपला को पंजाब भाजपा का प्रधान बना दिया गया है।
जालंधरः केंद्रीय राज्य मंत्री अौर होशियारपुर से सांसद विजय सांपला को पंजाब भाजपा का प्रधान बना दिया गया है। सांपला के प्रधान बनते ही पंजाब की राजनीति में हलचल पैदा हो गई है।
सांपला दलित समाज से है अौर हाईकमान ने सांपला को प्रधान बनाकर दलित वोटरों को खुश किया है। सांपला जालंधर के रहने वाले हैं। इससे पहले मौजूदा प्रधान कमल शर्मा थे। पंजाब प्रधान की दौड़ में अविनाश राॅय खन्ना, अश्विनी शर्मा अौर नवजोत सिंह सिद्धू बताए जा रहे थे। अचानक हाईकमान ने फैसला बदला अौर सांपला को प्रधान बना दिया गया।