Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Mar, 2018 07:15 AM
सिटी रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में देर रात जी.आर.पी. को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है।
जालंधर (गुलशन): सिटी रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में देर रात जी.आर.पी. को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। जी.आर.पी. के हैड कांस्टेबल नरेंद्र पाल ने बताया कि मृतक देखने में साधु लगता है। उसकी उम्र करीब 80 वर्ष है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हुई है, इसलिए शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।