Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Jan, 2018 10:36 AM
शहर में आए दिन ओवरलोडिड वाहनों के कारण हो रहे हादसों को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस द्वारा पुलिस कमिश्नर जालंधर प्रवीन कुमार सिन्हा व डी.सी.पी. रजिंदर सिंह के निर्देशों रात वडाला चौक में विशेष नाका लगाया गया। नाके पर लगभग 11.30 बजे ए.डी.सी.पी. ट्रैफिक...
जालंधर(जसप्रीत): शहर में आए दिन ओवरलोडिड वाहनों के कारण हो रहे हादसों को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस द्वारा पुलिस कमिश्नर जालंधर प्रवीन कुमार सिन्हा व डी.सी.पी. रजिंदर सिंह के निर्देशों रात वडाला चौक में विशेष नाका लगाया गया। नाके पर लगभग 11.30 बजे ए.डी.सी.पी. ट्रैफिक कुलवंत सिंह हीर सिविल ड्रैस में ओवरलोडिड वाहनों को रोकते दिखाई दिए जबकि ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पैक्टर रमेश लाल व ए.एस.आई.गुलशन व उनकी पुलिस पार्टी चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान ओवरलोडिड टिप्परों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के चालान काटे गए। जानकारी के अनुसार ओवरलोडिड 15 टिप्परों के चालान किए गए और 2 टिप्परों को परागपुर थाने में भेज दिया गया।
सड़क हादसों को रोकने के लिए विशेष टीमें बनाई जाएंगी : भल्ला
ए. सी. पी. ट्रैफिक हरबिंदर भल्ला ने कहा कि ओवरलोडिड वाहनों व अन्य से शहर वासियों को यातायात में समस्या न आए व सड़क हादसों का शिकार न होने पड़े, इसलिए विशेष टीमें बनाई जाएंगी तथा अगर कोई ओवरलोडिड वाहन कहीं भी देखा जाएगा तो उस पर बनती कार्रवाई की जाएगी।