ऊंची आवाज में TV लगाकर विवाहिता ने कर दिया ये कांड

Edited By Updated: 01 May, 2016 01:38 PM

this was the case with a married tv loudly

न्यू सुराजगंज निवासी एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

जालंधर (सुधीर): न्यू सुराजगंज निवासी एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।  कपूरथला के अशोक विहार के रहने वाले सुभाष चंद लूथरा ने कहा कि उनकी बेटी सलोनी की 14 फरवरी 2015 में न्यू सुराजगंज के वरुण नागपाल के साथ शादी हुई थी। वरुण बस्ती गुजां में स्पोर्टस व्यापारी है। शादी से पहले सलोनी एक्सिस बैंक में काम करती थी।

पति के कहने पर उसने काम छोड़ दिया था। वरुण उसके परिवार के सदस्य उसकी बेटी को दहेज के लिए तंग करते थे। उन्होंने कहा कि इसी के चलते बेटी ने ससुरालियों से तंग आकर फंदा लगा जान दे दी है। वहीं दूसरी ओर विवाहिता की सास अमृता ने कहा कि बेटा वरुण काम के सिलसिले में शिमला गया हुआ है। सुबह बहू के कमरे से टी.वी. की ऊंची आवाजें आ रही थी।

दरवाजे खटखटाने के बाद भी जब सलोनी ने दरवाजा नहीं खोला  तो उन्होंने खिड़की के अंदर झांका। अंदर पंखे के साथ उसकी लाश लटक रही थी। इसके बाद उन्होंने उसके परिवार को सूचना दी।  थाना 4 की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।  एस.एच.ओ. परमजीत सिंह ने कहा कि लाश के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उसके पिता के बयानों पर काजल के पति वरुण, देवर गौरव, सास अमृता और ससुर सुरेश नागपाल पर मामला दर्ज कर लिया है।   आरोपी फिलहाल फरार है।

 

 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!