Edited By Updated: 14 Nov, 2015 12:18 PM
गांव सहेजी की एक लड़की के बयानों पर थाना मोरिंडा पुलिस ने गुरदीप सिंह पुत्र नैब सिंह पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।
मोरिंडा(सोही): गांव सहेजी की एक लड़की के बयानों पर थाना मोरिंडा पुलिस ने गुरदीप सिंह पुत्र नैब सिंह पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।
ए.एस. आई. दिलबाग सिंह ने बताया कि लड़की ने शिकायत दर्ज करवाई कि 10 नवंबर को वह अपने ताया जगदेव सिंह पुत्र प्रिथी सिंह निवासी सहेजी के घर गई थी।
वापिस आते समय गुरदीप सिंह पुत्र नैब सिंह उसे जबरन बाजू से पकड़ कर अपने घर ले गया। जब उसने शोर मचाया तो उसने उसके मुंह पर कपड़ा बांधकर उससे दुष्कर्म किया।
उसने उसे धमकी दी कि यदि उसने किसी को भी इस बारे में बताया तो वह उसके परिवार को जान से मार देगा। इस कारण उसने किसी को कुछ नहीं बताया। पर आज हिम्मत करके वह पुलिस के पास आई है।