Edited By Updated: 27 Oct, 2016 10:46 AM
जालंधर नगर निगम की स्वीपिंग मशीन को लेकर कांग्रेस व भाजपा के पार्षदों मिंटा कोछड़, रवि महेन्द्रू, गोपाल दास पेठे ..
जालंधर(चोपड़ा): जालंधर नगर निगम की स्वीपिंग मशीन को लेकर कांग्रेस व भाजपा के पार्षदों मिंटा कोछड़, रवि महेन्द्रू, गोपाल दास पेठे वाले सहित अकाली नेता व निगम में डिप्टी मेयर के पति कुलदीप ओबराए के विरोध के बाद जिला कांग्रेस शहरी के प्रधान राजिन्द्र बेरी ने एक बयान जारी करते हुए आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए बताया कि भाजपा के मेयर सुनील ज्योति द्वारा निगम में चलाए जा रहे भ्रष्टाचार के खेल को लेकर पंजाब भाजपा प्रधान विजय सांपला, निकाय मंत्री अनिल जोशी, विधायकों मनोरंजन कालिया, के.डी.भंडारी, भगत चूनी लाल व जिला भाजपा प्रधान रमेश शर्मा की चुप्पी ने सिद्ध कर दिया है कि भाजपा असल में भ्रष्टाचार मुक्त नहीं अपितु भ्रष्टाचार युक्त है, क्योंकि निगम में सत्तापक्ष से सम्बन्धित पार्षदों ने तो खुलकर मेयर के खिलाफ जनहित में जनता के पैसों को बचाने के लिए भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की है।
बेरी ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में भाजपा विधायकों, मेयर व जिला प्रधान की टोली की एक ही बोली है परंतु अब सिर्फ कांग्रेस ही नहीं अकाली-भाजपाई भी बोल रहे हैं कि मेयर के संग भाजपा के वरिष्ठ नेता भी जनता की कमाई का करोड़ों रुपया पानी की तरह बहाने के लिए जिम्मेवार हैं। इसीलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व अमित शाह ईमानदारी के बड़े-बड़े दावे कर जनता को गमुराह कर रहे हैं।
उन्होंने मांग की कि मोदी व शाह को भाजपा में चल रहे भ्रष्टाचार पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए कि देश के चौकीदार की निगरानी में हो रही इस लूट का जिम्मेवार कौन है?
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें