दहेज मामले में फंसे BJP नेता ने खोला मजीठिया और सुखबीर के खिलाफ मोर्चा

Edited By Updated: 16 Feb, 2016 02:57 PM

sukhbir singh badal

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री सुखमिंद्र सिंह ग्रेवाल ने उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल व रैवेन्यू मिनिस्टर

चंडीगढ़ (अश्वनी): भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री सुखमिंद्र सिंह ग्रेवाल ने उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल व रैवेन्यू मिनिस्टर बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

 

सुखमिंद्र सिंह ग्रेवाल का कहना है कि सुखबीर बादल व मजीठिया उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं। इसके तहत उनके भाई गुरमीत सिंह की पत्नी अमनदीप कौर के जरिए उनके परिवार पर दहेज उत्पीडऩ का झूठा केस दर्ज करवाया गया है। ग्रेवाल ने कहा कि उन्हें सुखबीर व मजीठिया का यह चैलेंज कबूल है। उपमुख्यमंत्री पंजाब पुलिस को भेजे, वह 17 फरवरी को दोपहर 12 बजे दिल्ली में भाजपा केंद्रीय कार्यालय के बाहर अपनी गिरफ्तारी देंगे। 

 

उधर, इस मामले में सोमवार को चंडीगढ़ प्रैस क्लब में बरनाला निवासी अमनदीप कौर ने बताया कि उनकी शादी 2012 में गुरमीत सिंह ग्रेवाल निवासी भूखड़ी कलां के साथ हुई थी। शादी के समय सोने के जेवरात के अलावा गुरमीत के बैंक खाते में 20 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए थे। अमनदीप का कहना है कि शादी से पहले उन्हें गुरमीत की पहली शादी के बारे में बताया था, लेकिन बाद में उसे पता चला कि गुरमीत की यह तीसरी शादी है। 

 

अमनदीप ने कहा कि इस संबंध में जब उसने ससुरालवालों से पूछा तो उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। अमनदीप ने आरोप लगाया कि उसके जेठ भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं इसलिए पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है।  इसके जवाब में ही ग्रेवाल ने सुखबीर बादल व बिक्रम सिंह मजीठिया पर पलटवार किया है।

 

ग्रेवाल ने इस बाबत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को पत्र भी भेजा है। लिखा कि उनके भाई गुरमीत सिंह का अपनी पत्नी अमनदीप कौर बरनाला के साथ करीब 2 साल से घरेलू झगड़ा चल रहा है। वह अपने मायके में रह रही है। तबसे अमनदीप कौर ने न तो पुलिस के 100 नंबर पर, न ही किसी थाने में रपट या शिकायत, न ही कोई मैडिकल रिपोर्ट, न ही कोई कचहरी केस किया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!