Edited By Updated: 27 Jun, 2016 12:59 PM
आवारा कुत्तों के एक झुंड ने मॉडल टाऊन गुरुद्वारा साहिब के नजदीक खेल रहे एक मासूम बच्चे को बुरी तरह नोच डाला।
जालंधर (सोनू): आवारा कुत्तों के एक झुंड ने मॉडल टाऊन गुरुद्वारा साहिब के नजदीक खेल रहे एक मासूम बच्चे को बुरी तरह नोच डाला। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग एकत्रित हुए, जिन्होंने बच्चे को बचाया और उसे सिविल अस्पताल भर्ती करवाया।
घटना का शिकार हुए अगमजीत की मां गगनदीप ने बताया कि वह घर में खेल रहा था कि अचानक वह घर से बाहर चला गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की कि आवारा कुत्तों पर नकेल कसी जाए।