मां के कहने पर जब भतीजे घुसे विधवा चाची के कमरे में, किया गंदा काम

Edited By Updated: 09 Oct, 2015 02:13 AM

spurred by her widowed aunt when his nephew entered the room the dirty work

देहात पुलिस के थाना पतारा के गांव ईशरवाल में 2 सगे भाइयों द्वारा अपनी विधवा चाची से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।

जालंधर: देहात पुलिस के थाना पतारा के गांव ईशरवाल में 2 सगे भाइयों द्वारा अपनी विधवा चाची से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में वूमैन सैल देहाती पुलिस की एस.आई. राजवीर कौर की जांच के बाद आरोपियों सन्नी व बब्बू दोनों पुत्र कश्मीरी लाल निवासी ईशरवाल के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी की पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं दिखाई है। 

 
मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए बयानों में कहा है कि करीब 5 साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। उसके बाद वह अपने दोनों बच्चों के साथ ससुराल में ही रह रही है। उसने बताया कि उसके जेठ कश्मीरी लाल के दोनों बेटे उस पर बुरी नजर रखते थे। एक दिन दोनों ने उसके कमरे में जबरन दाखिल होकर उससे दुष्कर्म किया और बाद में उसे धमकाते हुए फरार हो गए। उसने बताया कि उसकी जेठानी ने भी दुष्कर्म के दौरान बाहर से दरवाजा लगाकर अपने बेटों का साथ दिया। 
 
उसने बताया कि  पहले तो उसने इस संबंध में किसी को कोई जानकारी नहीं दी लेकिन बाद में जब उसका पिता उसे मिलने आया तो उसने सारी बात उसे बता दी। देहाती पुलिस ने आज पीड़ित महिला का आदमपुर के सरकारी अस्पताल से मैडीकल भी करवाया है, जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!