Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Mar, 2018 09:58 AM
रेप केस में 10 साल अम्बाला जेल में सजा काट कर आए एक ट्रक ड्राइवर को थाना सदर की परागपुर पुलिस चौकी के प्रभारी कमलजीत सिंह ने नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। उससे 35 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद हुआ है।
जालंधर (महेश): रेप केस में 10 साल अम्बाला जेल में सजा काट कर आए एक ट्रक ड्राइवर को थाना सदर की परागपुर पुलिस चौकी के प्रभारी कमलजीत सिंह ने नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। उससे 35 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद हुआ है।
पुलिस ने जी.एन.ए. चौक कोट कलां में आरोपी की गिरफ्तारी दिखाई है। चौकी प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि करीब एक साल पहले जेल से आए आरोपी ट्रक चालक बलदेव सिंह उर्फ सोनू पुत्र कमलजीत सिंह निवासी गांव कोट कलां जिला जालंधर के खिलाफ हरियाणा पुलिस ने 10 साल पहले आई.पी.सी. की धारा 376 के तहत केस दर्ज किया था जिसके बाद उसे अदालत में पेश करने पर 10 साल की सजा सुनाई गई। जेल में इतना लम्बा समय रहने के बावजूद भी वह नहीं सुधरा और बाहर आकर नशे की तस्करी करने लगा। उसके खिलाफ थाना सदर में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।