Edited By Updated: 21 Oct, 2016 03:41 PM
न्यूजीलैंड के ऑकलैंड से 300 किलोमीटर दूर स्काईटापो में पंजाब के दस्तारधारी युवक सतवंत सिंह सियान ने 15000 फुट की ऊंचाई से छलांग लगाकर रिकॉर्ड बनाया है।
ऑकलैंडः न्यूजीलैंड के ऑकलैंड से 300 किलोमीटर दूर स्काईटापो में पंजाब के दस्तारधारी युवक सतवंत सिंह सियान ने 15000 फुट की ऊंचाई से छलांग लगाकर रिकॉर्ड बनाया है।
जालंधर जिले के आदमपुर से महाराजा जस्सा सिंह रामगढिया गतका अकैडमी के नौजवान सतवंत सिंह ने स्काई ड्रार्इविंग के जरिए यह रिकार्ड बनाया। सतवंत सिंह का कहना है कि यह सब उसने नौजवानों में पगड़ी के लिए उत्साह भरने के लिए किया है। छलांग लगाने से पहले सकाईडाइव वर्करों ने सतवंत सिंह को पगड़ी उतारने के लिए कहा था लेकिन उसने ऐसा करने से इंकार कर दिया। उसने कहा कि वह ये सब पगड़ी के लिए ही कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि महाराजा जस्सा सिंह रामगढ़िया गतका संस्था द्वारा नौजवानों और बच्चों में पगड़ी को उत्साहित करने के लिए हर साल पगड़ी ट्रैनिंग कैंप, पगड़ी मुकाबले और पगड़ी मार्च भी करवाए जाते रहे हैं। यह पहला मौका नहीं है जब पगड़ी की ख़ातिर किसी सिख ने ऐसा कदम उठाया हो। इससे पहले आस्ट्रेलिया में भी एक सिख नौजवान हरजिंदर सिंह कुकरेजा ने 14000 फुट की ऊंचाई से छलांग लगाकर रिकार्ड बनाया था। उसने फ्रांस में सिखों के पगड़ी पहनने पर लगाई गई रोक के खिलाफ आवाज उठाने के लिए यह कदम उठाया था। हरजिन्दर सिंह ऐसा करने वाला पहला सिख नौजवान था। उसने कहा था कि सिख अपनी पगड़ी के लिए कुछ भी कर सकते हैं। हरजिन्दर लुधियाना के सराभा नगर में होटल का काम करता था।