Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Feb, 2018 11:42 AM
विकासशील भारत को सर्वसुविधा सम्पन्न बनाने के लिए इसे जनसंख्या विस्फोट से बचाना होगा। इसके लिए सभी वर्गों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सहयोग करना चाहिए। उक्त शब्द पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश व वर्तमान सांसद शांता कुमार ने...
जालंधर(राहुल): विकासशील भारत को सर्वसुविधा सम्पन्न बनाने के लिए इसे जनसंख्या विस्फोट से बचाना होगा। इसके लिए सभी वर्गों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सहयोग करना चाहिए। उक्त शब्द पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश व वर्तमान सांसद शांता कुमार ने बातचीत के दौरान कहे। उन्होंंने कहा कि इस समय देश परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जनसाधारण व हर वर्ग विशेष के लिए उपयुक्त योजनाएं तैयार की हैं।
इन योजनाओं को सही व सुचारू ढंग से लागू करवाने में जहां सरकार द्वारा प्रशासनिक कदम उठाए जा रहे हैं वहीं इन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा कार्यकत्र्ताओं का जागरूक होना भी आवश्यक है। इस संबंध में संगठनात्मक रूप से भी कई प्रयास किए जा रहे हैं। केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए इसे विकासोन्मुखी बताया है। उन्होंने कहा कि जहां कहीं मध्यम वर्ग की कुछ मांगें रह गई हैं, उनके प्रति मिली जनभावनाओं को संबंधित विभाग तक पहुंचाया जाएगा ताकि इस संबंध में जहां कहीं संभव हो सुधार किया जा सके।
शांता कुमार ने कहा कि सुदृढ़ व विकसित राष्ट्र निर्माण के लिए प्रभावी विपक्ष होना भी आवश्यक है। इससे लोकतंत्र और अधिक कारगर व मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कांग्रेस मुक्त अभियान का अभिप्राय भ्रष्टाचार मुक्त भारत से है जो नीतियां देशहित की बजाए स्वार्थ सिद्धि का माध्यम थीं। उन्हें तुरंत बदलने की जरूरत है।