Edited By Updated: 27 Jun, 2016 11:36 AM
कांग्रेस द्वारा हिमाचल प्रदेश के साथ संबंधित महिला नेता आशा कुमारी को पंजाब का इंचार्ज लगाने का आम आदमी पार्टी ने सख्त शब्दों में विरोध किया है।
चंडीगढ़ : कांग्रेस द्वारा हिमाचल प्रदेश के साथ संबंधित महिला नेता आशा कुमारी को पंजाब का इंचार्ज लगाने का आम आदमी पार्टी ने सख्त शब्दों में विरोध किया है। आम आदमी पार्टी के प्रसिद्ध नेता और पंजाब के इंचार्ज संजय सिंह ने कहा कि भले ही यह कांग्रेस का अंदरूनी मसला है और उनके पास किसी भी नेता को पंजाब का इंचार्ज लगाने का अधिकार है परंतु भ्रष्ट और दागी नेताओं को ऊंचे पद पर बैठाने के साथ कांग्रेस की भ्रष्टाचार प्रति सोच जाहिर होती है। सिंह ने कहा कि इससे यह प्रतीत होता है कि कांग्रेस के पास अब अच्छे और साफ छवि वाले नेता नहीं हैं व कांग्रेस अब दागी और भ्रष्ट नेताओं के हवाले है।
‘आप’ के पंजाब कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि मंत्री रहते हुए आशा कुमारी ने जंगलात विभाग के साथ संबंधित 60 बीघे जमीन नाजायज ढंग के साथ अपने पति बरजिंद्र सिंह के नाम करवा दी थी जिस पर कार्रवाई करते हुए जज पदम सिंह ने कुमारी को उक्त मामले में आरोपी मानते हुए 8,000 रुपए का जुर्माना लगाते हुए जेल भेजने का आदेश दिया था।