Edited By Updated: 19 Sep, 2016 01:08 AM
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि पंजाब विधानसभा चुनावों मेें अकाली-भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) गठबंधन...
जालंधर: केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि पंजाब विधानसभा चुनावों मेें अकाली-भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) गठबंधन विकास कार्यो के आधार पर हैट्रिक बनाएगा। जेटली ने यहां पत्रकारों से कहा कि अकाली गठबंधन ने पिछले साढ़े नौ सालों मेें राज्य मेें इतने विकास कार्य कराए हैं जो इससे पहले कभी नहीं हुए। जनता इससे खुश है तथा गठबंधन को तीसरी बार सरकार बनाने का मौका देगी। दोनों सहयोगी दल दस साल पुराने समौते के तहत चुनाव मैदान में कूदने जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पंजाब का मौजूदा हालात गठबंधन के पक्ष मेें है क्योंकि विपक्ष में फूट पडऩे से कई धड़ों में बंट गया है। जहां तक चौथे फ्रंट के उभरने का मामला है तो वो भी गठबंधन के सामने नहीं टिक पाएगा। उन्होंने नवजोत सिद्धू दंपत्ति के बारे कुछ भी कहने से इंकार करते हुए कहा कि भाजपा छोडऩा उनका अपना फैसला था। आम आदमी पार्टी (आप) के बारे मेें जेटली ने कहा कि दिल्ली की आप सरकार अब तक की सबसे बुरी सरकार है। केजरीवाल माडल दिल्ली के लोगों को राहत देने के बजाय उनके लिए परेशानी का सबब बन गयी है। इस सरकार को शासन प्रशासन चलाने का तर्जुबा नहीं है तथा लोग अब इससे तंग आ गए हैं।