Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Mar, 2018 08:01 AM
मॉडल टाऊन की गार्डन कालोनी में 7 मार्च की शाम को 2 वाहनों की हुई टक्कर में जख्मी रिटायर्ड बैंक अफसर तिलक राज की इलाज दौरान मौत हो गई। एस.एच.ओ. बिमलकांत ने बताया कि 7 मार्च को गार्डन कालोनी में तेज रफ्तार एक्टिवा (नं. पी.बी. 08 डी.बी. 1447) चालक...
जालंधर (मृदुल): मॉडल टाऊन की गार्डन कालोनी में 7 मार्च की शाम को 2 वाहनों की हुई टक्कर में जख्मी रिटायर्ड बैंक अफसर तिलक राज की इलाज दौरान मौत हो गई। एस.एच.ओ. बिमलकांत ने बताया कि 7 मार्च को गार्डन कालोनी में तेज रफ्तार एक्टिवा (नं. पी.बी. 08 डी.बी. 1447) चालक महिला ने रिटायर्ड बैंक अफसर तिलक राज की एक्टिवा (नं. पी.बी. 08 बी.आर. 6425) को टक्कर मार दी थी।
टक्कर से महिला और तिलक राज गंभीर जख्मी हो गए थे। एस.एच.ओ. ने बताया कि आरोपी महिला की अभी पहचान नहीं हुई है जबकि एक्टिवा आइडैंटिफाई हो चुकी है। जल्द ही आरोपी महिला को पकड़ लिया जाएगा।