Edited By Updated: 30 Jul, 2016 10:52 AM
रिम्पल हत्याकांड में फरार आरोपी अंग्रेज सिंह को भी आज सी.आई.ए. स्टाफ व थाना नम्बर 4 की पुलिस ने बस स्टैंड से काबू कर लिया।
जालंधर(प्रीत, सुधीर): रिम्पल हत्याकांड में फरार आरोपी अंग्रेज सिंह को भी आज सी.आई.ए. स्टाफ व थाना नम्बर 4 की पुलिस ने बस स्टैंड से काबू कर लिया।
ए.सी.पी. इन्वैस्टीगेशन हरजिन्द्र सिंह ने बताया कि 21 जुलाई को दिन-दिहाड़े धोबी घाट के निकट रिम्पल नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मुख्यारोपी गगनदीप सिंह उर्फ मनी, सुमित नैयर और अमित कुमार गोल्डी को गिरफ्तार कर लिया था।
आरोपी अंग्रेज सिंह वारदात के बाद से फरार था। ए.सी.पी. हरजिन्द्र सिंह ने बताया कि केस में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए सी.आई.ए. स्टाफ के इंस्पैक्टर अंग्रेज सिंह तथा इंस्पैक्टर परमजीत सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आज आरोपी अंग्रेज सिंह पुत्र सज्जन सिंह निवासी मिट्ठू बस्ती को गिरफ्तार कर लिया।