Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Mar, 2018 10:21 AM
डी.एम.यू. शैड के 4 कर्मचारियों को चार्जशीट देने का मामला आज गर्मा गया। भड़के यूनियन नेताओं ने शैड के ए.डी.एम.ई. संकल्प कुमार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। जानकारी देते हुए एन.आर.एम.यू. के ब्रांच सैक्रेटरी मनोज कुमार ने कहा कि...
जालन्धर (गुलशन): डी.एम.यू. शैड के 4 कर्मचारियों को चार्जशीट देने का मामला आज गर्मा गया। भड़के यूनियन नेताओं ने शैड के ए.डी.एम.ई. संकल्प कुमार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। जानकारी देते हुए एन.आर.एम.यू. के ब्रांच सैक्रेटरी मनोज कुमार ने कहा कि ए.डी.एम.ई. ने 4 रेलवे कर्मचारियों गुरप्रीत सिंह, प्रवीण शर्मा, संजीव कुमार तथा सतनाम सिंह को गलत चार्जशीट जारी की है। इस बाबत जब यूनियन नेता उनके दफ्तर में अपना पक्ष रखने के लिए गए तो उनका रवैया ठीक नहीं था।
मनोज ने आरोप लगाया कि ए.डी.एम.ई. ने एक मान्यता प्राप्त यूनियन के पदाधिकारियों को कह दिया कि जो करना है कर लो। इसके बाद यूनियन नेता और रेलवे कर्मचारी भड़क गए और उन्होंने ए.डी.एम.ई. के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान दोपहर 12 से 1 बजे तक डी.एम.यू. शैड का कामकाज भी ठप्प रहा। इसके बाद एक सीनियर सैक्शन इंजीनियर ने यूनियन नेताओं व ए.डी.एम.ई. के बीच मीटिंग करवाई।
मीटिंग के बाद उन्होंने यूनियन नेताओं को आश्वासन दिया कि अगर किसी कर्मचारी को गलत चार्जशीट दी गई है तो उसके अपील करने पर वह उसे माफ कर देंगे जिसके बाद सभी शांत हुए। इसके अलावा यूनियन ने शैड की सफाई व्यवस्था, पीने के स्व‘छ पानी, ड्यूटी रोस्टर सहित कर्मचारियों को पेश आ रही कई अन्य मुश्किलों के बारे में भी अवगत कराया जिस पर उन्होंने शीघ्र ही ध्यान देने की बात कही। इस मौके पर कामरेड तरसेम लाल, रमेश चंद्र, सुनील कुमार सहित कई यूनियन नेता मौजूद रहे।