दकोहा और लद्देवाली रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनाने के लिए विस्तृत योजना होगी तैयार : डी.सी.

Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Feb, 2018 12:21 PM

railway bridge

जालन्धर शहर और नैशनल हाईवे पर आवागमन की समस्या के हल के लिए डी.सी. वरिंद्र कुमार शर्मा ने विधायक राजिन्द्र बेरी, कमिश्नर पुलिस प्रवीण कुमार सिन्हा, उत्तरी रेलवे और नैशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया के उच्चाधिकारियों के साथ डी.ए.सी. के मीटिंग हॉल में एक...

जालन्धर(अमित): जालन्धर शहर और नैशनल हाईवे पर आवागमन की समस्या के हल के लिए डी.सी. वरिंद्र कुमार शर्मा ने विधायक राजिन्द्र बेरी, कमिश्नर पुलिस प्रवीण कुमार सिन्हा, उत्तरी रेलवे और नैशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया के उच्चाधिकारियों के साथ डी.ए.सी. के मीटिंग हॉल में एक विशेष मीटिंग की।

मीटिंग के दौरान विधायक बेरी ने दकोहा और लद्देवाली रेलवे फाटकों पर आवागमन की बड़ी समस्या का मसला उठाया, जिस पर डी.सी. सहित सभी उच्चाधिकारियों ने मौके पर जाकर फाटकों वाले स्थान का जायजा लिया। डी.सी. ने उत्तरी रेलवे के डिवीजनल इंजीनियर अमरीक सिंह को कहा कि वह लद्देवाली के लिए रेलवे ब्रिज के निर्माण हेतु 15 दिनों के अंदर अपनी विस्तृत रिपोर्ट पेश करें। दकोहा में भी रेलवे फाटक ज्यादा समय तक बंद रहने के कारण लोगों को पेश आने वाली मुश्किल के मद्देनजर विधायक बेरी ने वर्तमान फाटक के  साथ लगती जगह पर अलग से ओवरब्रिज का निर्माण करने का सुझाव दिया।

डी.सी. ने राष्ट्रीय हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया के प्रोजैक्ट डायरैक्टर वी.के. शर्मा को नई जगह पर आर.ओ.बी. के निर्माण संबंधी संभावना तलाश करने और रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। डी.सी. ने रामा मंडी से पी.ए.पी. तक सड़क को और चौड़ा करने के लिए चल रहे प्रोजैक्ट का भी जायजा लिया। नैशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया के प्रोजैक्ट डायरैक्टर ने 11 मार्च तक सारा काम मुकम्मल करने का भरोसा दिया। गौर रहे कि रामा मंडी से पी.ए.पी. तक, कैंट की तरफ बनाई जा रही नई दीवार लगभग मुकम्मल हो चुकी है जिसके बाद वर्तमान दीवार को तोडऩे के साथ सड़क को 60 फुट और चौड़ा किया जा सकेगा।उन्होंने नैशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया और रेलवे के अधिकारियों को एक सांझी कमेटी के गठन के लिए भी कहा, ताकि दोनों के बीच मसलों को तेजी के साथ निपटाकर काम को जल्द से जल्द मुकम्मल किया जा सके। डी.सी. और अधिकारियों द्वारा छावनी के अंदर बनाए जा रहे शैड और बाऊंडरी-वाल का भी जायजा लिया गया।  

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!