Edited By Updated: 14 Oct, 2015 01:47 AM
स्थानीय निकाय, मैडीकल एजुकेशन व रिसर्च मंत्री अनिल जोशी ने पूर्व सांसद व भाजपा के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू का हाल-चाल पूछा। सिद्धू नसों में खून जमने के कारण दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं। जोशी ने सिद्धू और उनकी धर्मपत्नी डा. नवजोत...
अमृतसर(राणा): स्थानीय निकाय, मैडीकल एजुकेशन व रिसर्च मंत्री अनिल जोशी ने पूर्व सांसद व भाजपा के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू का हाल-चाल पूछा। सिद्धू नसों में खून जमने के कारण दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं। जोशी ने सिद्धू और उनकी धर्मपत्नी डा. नवजोत कौर सिद्धू से बातचीत की और प्रभु चरणों में उनके जल्द ठीक होने की कामना की। जोशी ने बताया कि पूर्व सांसद सिद्धू की हालत अब पहले से ठीक है।
बताते चलें कि पूर्व सांसद सिद्धू जब कैलाश मानसरोवर यात्रा पर थे तो उनके घुटनों में समस्या हो गई थी व उनकी नसों में खून जमा हो गया था। इससे उन्हें चलने-फिरने में खासी दिक्कत आ रही थी। उन्हें अपोलो अस्पताल में जब भर्ती करवाया गया तो उनकी हालत खासी विकट थी। काफी दिनों से चल रहे उपचार के बाद अब उनकी हालत में पहले से सुधार है। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव के.डी. भंडारी, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट आर.पी. सिंह मैणी आदि उपस्थित थे।