पंजाब भाजपा में हो सकता है बड़ा बदलाव
Edited By Updated: 29 Nov, 2015 01:32 PM
पंजाब भाजपा में आने वाले समय के दौरान बड़ा फेरबदल हो सकता है।
चंडीगढ़(अश्वनी): पंजाब भाजपा में आने वाले समय के दौरान बड़ा फेरबदल हो सकता है। पंजाब भाजपा प्रभारी प्रभात झा ने कोर कमेटी की आपात बैठक बुलाकर इसके संकेत भी दे दिए हैं। बैठक के दौरान उन्होंने वरिष्ठ नेताओं से सांझा की बजाय वन-टू-वन मुलाकात की।
झा ने पंजाब में बदली राजनीतिक बयार व प्रदेश में पार्टी के जनाधार पर मंथन किया। साथ ही संगठनात्मक चुनाव में हो रही देरी पर भी सीधे जवाब-तलब किया।
यह आपात बैठक तब बुलाई गई है जब कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब कांग्रेस की कमान कैप्टन अमरेंद्र सिंह के हाथ में सौंपने का ऐलान किया है।
विशेषज्ञों का मानना है कि पंजाब प्रभारी के आपात बैठक बुलाने के पीछे सबसे बड़ी वजह कैप्टन की ताजपोशी ही है।