Edited By Updated: 24 Oct, 2016 05:18 PM
'आप' संयोजक द्वारा पंजाब में कांग्रेस पार्टी की आेर से मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी पर अपने प्रचार अभियान में ‘मादक पदार्थ का रूपया’ ..
नर्इ दिल्ली: 'आप' संयोजक द्वारा पंजाब में कांग्रेस पार्टी की आेर से मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी पर अपने प्रचार अभियान में ‘मादक पदार्थ का रूपया’ इस्तेमाल करने का आरोप लगाए जाने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कैप्टन सिंह के बीच आज सोशल मीडिया पर वाकयुद्ध छिड़ गया।
सिंह ने केजरीवाल पर एक प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वह ‘दिगभ्रमित कर रहे हैं’ और चीजों को एेसे दिखा रहे हैं जिसका ‘अस्तित्व नहीं’ है। विधानसभा चुनावों के नजदीक आने के साथ ही दोनों नेताओं के बीच ट्विटर पर तेजी से नोकझोंक शुरू हो गर्इ है। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘सर, पंजाब के लोग बात कर रहे हैं कि आप ‘बिक्रम सिंह मजीठिया के मादक पदार्थ के रूपयों का इस्तेमाल अपने प्रचार अभियान में कर रहे हैं।
क्या यह सही है? आपने 3 साल पहले उन्हें सी.बी.आई. जांच में बचाया था।’’ मजीठिया पंजाब के राजस्व मंत्री हैं। पंजाब कांग्रेस के प्रमुख ने त्वरित टिप्पणी करते हुए कहा केजरीवाल को ‘दिन में तारे नजर आ रहे हैं।’’ सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘जब आपकी उम्मीदें 100 से घट कर 30 पर आ जाए और अभी भी इसमें गिरावट आ रहा हो तो आप दिगभ्रमित करने के लिए बाध्य हो रहे हैं और चीजों को एेसे देख रहे हैं जो अस्तित्व में नहीं है।’’