धर्मवीर गांधी ने खोला केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा

Edited By Updated: 28 Sep, 2016 09:57 AM

punjab assembly elections 2017

‘आप’ के असंतुष्ट सांसद धर्मवीर गांधी ने दिल्ली के सी.एम. अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि ...

जालंधर(अमित): ‘आप’ के असंतुष्ट सांसद धर्मवीर गांधी ने दिल्ली के सी.एम. अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि केजरीवाल ने लोगों की भावनाओं का कत्ल किया है। गांधी ने कहा कि आम आदमी पार्टी कार्पोरेट मॉडल पर चलती है।  उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने स्वराज छोड़ा, हाईकमान कल्चर लेकर आए, पारदर्शिता छोड़ी, इंट्रा-पार्टी ट्रांसपैरेंसी छोड़ी, इसलिए उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। 


डॉ. गांधी ने प्रदेश के मौजूदा हालातों पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता को अब सत्ताधारी अकाली-भाजपा सरकार से बढिय़ा विकल्प की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगर अकाली फिर से सत्ता में आते हैं तो इसके लिए आम आदमी पार्टी ही जिम्मेदार होगी, क्योंकि ‘आप’  की कार्यशैली से पंजाब में केवल अकाली दल हो ही फायदा होगा। कारण है कि ‘आप’  द्वारा पंजाब में जिस तरह से उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे जा रहे हैं उनसे सीधे तौर पर अकाली दल को ही लाभ पहुंचेगा। ‘आप’ के गलत उम्मीदवार पंजाब में अकाली दल के लिए जमीन तैयार कर रहे हैं। डॉ. गांधी ने कहा कि ‘आप’ के ऑब्जर्वर पेड हैं, जिनको पहले दिन से ही तन्खवाह मिलती है। पंजाब में दूसरे राज्यों से लगाए गए अब्जर्वरों को ‘आप’  ने पैसे देखकर रखा है।  उन्होंने कहा कि राज्य में सिंथैटिक नशे का जाल बिछा हुआ है जिसे रोका जाना चाहिए। 


कैबिनेट मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि एक मजीठिया को भगाओगे तो दस और आ जाएंगे। अगर सिंथैटिक नशा खत्म करना है तो पारम्परिक नशे में छूट दी जाए। डा. गांधी ने कहा कि अफीम और चूरा-पोस्त से  जानमाल का नुक्सान नहीं होता, इसलिए राज्य में पारम्परिक नशा बेचने के लिए लाइसैंस प्रणाली शुरू की जानी चाहिए। एन.डी.पी.एस. कानून को खत्म करने संबंधी संसद में बिल पेश किया है जिस पर बहस होने वाली है। सिद्धू द्वारा हाल ही में बनाए आवाज-ए-पंजाब के चौथे फ्रंट पर बोलते हुए डॉ. गांधी ने कहा कि यह एक पानी का बुलबुला है, जो जितनी तेजी से आया, उतनी तेजी से गायब भी हो गया। उन्होंने कहा कि आवाज-ए-पंजाब फ्रंट से पंजाब की राजनीति में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। पंजाब के आगामी विधानसभा चुनाव लडऩे तथा सांसद पद से त्यागपत्र देने संबंधी पूछे गए सवाल पर डॉ. गांधी ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी के सांसद हैं तथा अपना कार्यकाल पूरा करेंगे और त्यागपत्र नहीं देंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!