विधानसभा की गरिमा को चोट पहुंचा रही है कांग्रेस : कालिया

Edited By Updated: 14 Sep, 2016 10:36 AM

punjab assembly elections 2017

भाजपा नेता व विधायक मनोरंजन कालिया ने विधानसभा में कांग्रेस की भूमिका को विधानसभा की गरिमा का अपमान करार दिया है।

जालंधर (पाहवा): भाजपा नेता व विधायक मनोरंजन कालिया ने विधानसभा में कांग्रेस की भूमिका को विधानसभा की गरिमा का अपमान करार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधानसभा की गरिमा को चोट पहुंचा रही है। जो काम आप सांसद भगवंत मान ने संसद की वीडियो बना कर किया वही पंजाब के कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा में किया है।
 
कालिया ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि विधानसभा सैशन में विपक्ष की तरफ से विरोध जताने के कई तरीके होते हैं लेकिन कांग्रेस ने जो तरीका अपनाया है वह लोकतंत्र के मंदिर के अपमान के बराबर है। उन्होंने कहा कि जब अविश्वास प्रस्ताव लाया जा रहा है तो उस पर बहस की बजाय उसके पक्ष में कितने वोट पड़ते हैं, यह केंद्र बिंदु है लेकिन विधानसभा में कांग्रेस के लोग बहस को पहल देते रहे तथा इधर-उधर के मसले लेते रहे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!