Edited By Updated: 14 Jun, 2016 02:03 PM
कांग्रेस के धरने के दौरान पूर्व मेयर जय किशन सैनी जूते उतारे हुए जमीन पर पीछे बैठे देखे गए, जबकि पूर्व एम.एल.ए. ...
जालंधर(पुनीत): कांग्रेस के धरने के दौरान पूर्व मेयर जय किशन सैनी जूते उतारे हुए जमीन पर पीछे बैठे देखे गए, जबकि पूर्व एम.एल.ए. राज कुमार गुप्ता भीड़ के पीछे बैठे पूर्व मेयर से बातें करते दिखे। यह चर्चा रही कि कांग्रेस के कल के हीरो को धरने में यह कैसा सम्मान दिया गया।
केवल यही नेता नहीं, बल्कि और कई नेताओं को नजरअंदाज करते हुए देखा गया। लोगों ने कहा कि कई कांग्रेसी नेताओं को उनका बनता सम्मान नहीं दिया गया है, जबकि चाहिए यह था कि वृद्ध नेताओं को बनता सम्मान दिया जाता।
बता दें कि कांग्रेस द्वारा सोमवार को जिला प्रशासकीय काम्पलैक्स के बाहर दिए गए धरने को लेकर कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं में जोश देखते ही बनता था। कांग्रेसी कार्यकत्र्ता कई-कई किलोमीटर पैदल चल कर धरनास्थल पर पहुंचे। प्रत्येक कांग्रेसी कार्यकत्र्ता राहुल गांधी व कै. अमरेंद्र सिंह के विचार सुनना चाहता था।