Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Jan, 2018 11:23 AM
द पंजाब स्टेट डिस्ट्रिक्ट (डी.सी.) आफिस इम्प्लाइज एसोसिएशन द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डी.सी. दफ्तर कर्मचारियों ने अपने संघर्ष को दोबारा से शुरू करते हुए सोमवार को डी.ए.सी. में एक गेट रैली निकाली और जमकर प्रदेश सरकार के खिलाफ...
जालंधर (अमित): द पंजाब स्टेट डिस्ट्रिक्ट (डी.सी.) आफिस इम्प्लाइज एसोसिएशन द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डी.सी. दफ्तर कर्मचारियों ने अपने संघर्ष को दोबारा से शुरू करते हुए सोमवार को डी.ए.सी. में एक गेट रैली निकाली और जमकर प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष-प्रदर्शन किया। इस संबंधी जानकारी देते हुए जालंधर यूनिट के प्रधान नरेश कुमार ने बताया कि कैप्टन सरकार का मुलाजिमों के प्रति व्यवहार अच्छा नहीं है।
मुलाजिमों की जायज मांगों के लिए टाल-मटोल किया जा रहा है। डी.सी. दफ्तर में स्टाफ की भारी कमी है और न ही पदोन्नतियां हो रही हैं। सरकार गैर-वित्तीय मांगों को लेकर भी संजीदा नहीं है इसलिए सर्वसम्मति से इस बात का फैसला लिया गया है कि अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। अगर सरकार फिर भी मांगें नहीं मानती है तो दूसरे चरण में 22 व 2& जनवरी को कलम छोड़ हड़ताल करके अगली रणनीति का ऐलान किया जाएगा जिसमें अनिश्चितकालीन हड़ताल भी शामिल है। इसकी सारी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। इस दौरान कर्मचारियों ने सहायक कमिश्नर डा. बी.एस. ढिल्लों को अपनी मांगों के समर्थन में एक ज्ञापन भी सौंपा।