Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Jan, 2018 09:40 AM
नए साल का स्वागत जालंधर प्रिंटर्ज एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने स्थानीय होटल में प्रधान श्री विजय कुमार चोपड़ा जी की अध्यक्षता में धूमधाम से किया। इस मौके पर सभी सदस्य परिवार सहित सम्मिलित हुए। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। लोगों ने...
जालंधर(विशेष): नए साल का स्वागत जालंधर प्रिंटर्ज एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने स्थानीय होटल में प्रधान श्री विजय कुमार चोपड़ा जी की अध्यक्षता में धूमधाम से किया। इस मौके पर सभी सदस्य परिवार सहित सम्मिलित हुए। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। लोगों ने मनपसंद गानों का आनंद लिया। इस मौके पर सदस्यों के बच्चों ने भी बहुत अच्छे डांस परफार्मैंस दिए, जिनकी सभी लोगों ने बहुत सराहना की। इस मौके पर जम्मू, पठानकोट, बटाला, अमृतसर और लुधियाना के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया।
सभी सदस्यों को इस मौके पर उपहार भी दिए गए। इस मौके पर प्रो. कमल चोपड़ा (पूर्व प्रैजीडैंट आल इंडिया फैडरेशन आफ मास्टर पिं्रटर्का) ने अपने संबोधन में कहा कि यह एक बहुत अच्छा कार्यक्रम है जिसमें लोग अपने परिवारों सहित सम्मिलित होते हैं और अपने ही सदस्यों के बच्चे कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लेते हैं। उन्होंने कहा कि जालंधर पिं्रटर्का एसोसिएशन श्री विजय चोपड़ा जी की अध्यक्षता में फल-फूल रही है और पिं्रटिंग इंडस्ट्री की समस्याओं को भली-भांति दूर किया जाता है। उन्होंने जालंधर में बन रहे पिं्रटिंग एंड पैकेजिंग कलस्टर के लिए बधाई भी दी। कार्यक्रम दौरान नई चुनी गई पार्षद शैली खन्ना को भी सम्मानित किया गया।
अश्विनी गुप्ता जनरल सैक्रेटरी ने अपने संबोधन में कहा कि अपने प्रधान जी की अध्यक्षता में उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग और पिं्रटिंग इंडस्ट्री के उत्थान के लिए जो भी काम उनके सुपुर्द किया जाएगा, उसको वह पूरी निष्ठा से पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने आए हुए सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। मंच संचालन शिव बांसल ने बखूबी निभाया।