‘आप’ के खिलाफ परनीत कौर जर्मनी में खोलेंगी मोर्चा

Edited By Updated: 22 Aug, 2016 03:16 PM

parneet kaur

पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री व पंजाब कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की पत्नी महारानी परनीत कौर यूरोप के दौरे पर जा रही हैं।

 जालंधर (धवन) : पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री व पंजाब कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की पत्नी महारानी परनीत कौर यूरोप के दौरे पर जा रही हैं। वह 30 अगस्त को जर्मनी पहुंच कर कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं के साथ 2017 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए आप्रवासियों से कांग्रेस के लिए मदद मांगेंगी तथा कांग्रेस की नई रणनीति के प्रति कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं से विचार करेंगी। 

 

महारानी परनीत कौर के यूरोप दौरे को देखते हुए बर्लिन में यूरोप के समूचे इंडियन ओवरसीज कांग्रेसी नेताओं की बैठक हुई जिसमें जर्मनी से हरजिंद्र सिंह चाहल, अवतार सिंह विक्की, हरदीप सिंह चंदूमाजरा, इंगलैंड से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष दलजीत सिंह सहोता, स्विट्जरलैंड से राजविंद्र सिंह, जगतार सिंह जग्गा, नॉर्वे से गुरमेल सिंह गिल, सुखजिंद्र सिंह ग्रेवाल ने भाग लिया। परनीत कौर 30 को बॢलन में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस की पहली बैठक को संबोधित करेंगी जिसमें वह आम आदमी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल देंगी। 

 

परनीत कौर के दौरे को देखते हुए यूरोप के कांग्रेसियों ने विभिन्न देशों में जाकर बैठकें शुरू कर दी हैं तथा वे परनीत कौर के दौरे को सफल बनाने के लिए आप्रवासियों से सहयोग मांग रहे हैं। 30 को होने वाली पहली बैठक के लिए आप्रवासियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं तथा जर्मनी के अलग-अलग शहरों से कांग्रेसी कार्यकत्र्ता बॢलन में एकत्रित होंगे। बैठक में राजवंत सिंह संधू, हनोवर, गुरदीप सिंह रंधावा, प्रभजोत सिंह इटली, तेजिन्द्र सिंह बेदी व अन्य कांग्रेसी कार्यकत्र्ताओं ने भी भाग लिया। हरजिंद्र सिंह चाहल ने दावा किया कि परनीत कौर के आगमन के बाद यूरोप भर में ‘आप’ के खिलाफ तूफान खड़ा कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि परनीत के दौरे को देखते हुए आप्रवासी पंजाबी काफी उत्साहित हैं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!