Edited By Updated: 23 May, 2016 09:46 PM
जालंधर स्थित सुविधा केंद्र में लोगों की भारी भीड़ और इस प्रचंड गर्मी में होने वाली लोगांे की असुविधा को देखते हुए जिला...
जालंधर: जालंधर स्थित सुविधा केंद्र में लोगों की भारी भीड़ और इस प्रचंड गर्मी में होने वाली लोगांे की असुविधा को देखते हुए जिला प्रशासन ने इसे रात आठ बजे तक खोलने का निर्णय किया है और इसके लिए इसमंे काम करने वाले कर्मचारियों को आेवरटाईम भी दिया जाएगा।
सहायक जिलाधिकारी गीरिश दयालन ने यहां बताया कि लोगांे की असुविधा को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुविधा केंद्र को सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक खोलने का निर्णय किया है और यह अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। उन्होंने बताया कि सभी पक्षों से बातचीत के बाद यह फैसला किया गया है। सुविधा केंद्र में काम काज का मौजूदा समय सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक है।
इसे बढ़ाकर अब सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक कर दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि सुविधा केंद्र में काम करने वाले कर्मचारियों से भी इस बारे में बातचीत की गई और उन्हें इस बात से अवगत कराया गया कि काम के बढे़ हुए घंटे के लिए उन्हें आेवरटाइम दिया जाएगा।