लव जेहाद का संदेश, गैर-मुस्लिम लड़की से करो शादी, मिलेगी लाखों में कीमत

Edited By Updated: 11 Feb, 2016 02:06 AM

non muslim girl kept the price of love

करीब एक वर्ष पहले लव जेहाद को लेकर देश भर में काफी चर्चा चली थी। अब एक बार फिर से लव जेहाद का जिन्न...

जालंधर(पाहवा): करीब एक वर्ष पहले लव जेहाद को लेकर देश भर में काफी चर्चा चली थी। अब एक बार फिर से लव जेहाद का जिन्न चिराग से बाहर आने वाला है। गुजरात के वड़ोदरा में एक लव जेहाद का मैसेज वायरल होने से पुलिस और प्रशासन के हाथ-पांव फूले हुए हैं।

व्हाट्स एप्प पर वायरल हो रहे इस मैसेज को न फैलाने को कहा जा रहा है। यह मैसेज स्टूडैंट ऑफ मुस्लिम यूथ फोरम की ओर प्रसारित किया जा रहा है। इस मैसेज में कहा गया है कि गैर-मुस्लिम लड़कियों (सिख, हिन्दू) को अपने प्यार के जाल में फंसाकर उनसे शादी करो। ऐसा करने पर ईनाम दिया जाएगा। इस ईनाम की कीमत भी इस मैसेज में बताई गई है। 
 
साइबर क्राइम ब्रांच इसकी जांच में जुट गई है। लव जेहाद के नाम से वायरल इस मैसेज में लिखा है...लव जेहाद मिशन फॉर यूनिवर्सल एंड ग्लोबल इस्लाम, ‘लव इज नॉट अ क्राइम एंड जेहाद इज अल्लाज वर्क।’ संदेश अंग्रेजी और उर्दू भाषाओं में है। इसमें अलग-अलग धर्म और जातियों की लड़कियों के लिए अलग-अलग कीमत रखी गई है। 
 
मैसेज के साथ 11 सम्पर्क नंबर्स भी दिए गए हैं। इसके अलावा गुजरात के अलग-अलग शहरों के 4 पते भी लिखे गए हैं। इससे पहले भी देश में लव जेहाद पर खूब चर्चाएं और बहस हुई थी। इसको लेकर कई गिरफ्तारियां तक होने की बात सामने आई थी। बॉलीवुड अभिनेताओं की हिन्दू पत्नियों पर भी निशाना साधा गया था। आमिर, शाहरुख, सैफ अली खान को इसमें घसीटा गया था
 
मैसेज में घोषित दी गई ईनामी राशि
हिन्दू (ब्राह्मण) लड़की 5 लाख रुपए, हिन्दू (क्षत्रिय) लड़की 4.5 लाख रुपए,हिन्दू (ओ.बी.सी., एस.सी., एस.टी.) लड़की 2 लाख रुपए, हिन्दू जराती (ब्राह्मण) लड़की 6 लाख रुपए, हिंदू गुजराती (कच्छ) लड़की 3 लाख रुपए, सिख धर्म की लड़की 7 लाख रुपए, ईसाई (रोमन कैथोलिक) लड़की 4 लाख रुपए, बौद्ध धर्म की लड़की 1.5 लाख।  
 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!