Edited By Updated: 22 Jan, 2016 05:05 PM
आदमपुर के एक युवक की फिलीपींस में हत्या होने का समाचार है। जोगिंद्रपाल निवासी आदमपुर ने बताया कि उसका लड़का
आदमपुर: आदमपुर के एक युवक की फिलीपींस में हत्या होने का समाचार है। जोगिंद्रपाल निवासी आदमपुर ने बताया कि उसका लड़का विपन कुमार (29) गत 10 वर्षों से फिलीपींस में रह रहा था।
आज सुबह करीब 8 बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि विपन की अज्ञात व्यक्तियों ने वहां गोलियां मारकर हत्या कर दी है। उनकी बेटी भी मनीला में पहले से ही रह रही है।
उसने बताया कि मनीला में सुबह उसका भाई रोजाना की तरह अपने काम पर जा रहा था कि अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। विपन का 5 वर्ष का लड़का है। विपन का विवाह फिलीपींस में हुआ था।