निगम चुनावों ने अकाली-भाजपा गठबंधन और ‘आप’ की खोली पोल : लक्की

Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Mar, 2018 12:19 PM

municipal elections

नगर निगम चुनावों ने अकाली-भाजपा गठबंधन और ‘आप’ की पोल खोल कर रख दी है। उक्त शब्द पंजाब प्रदेश कांग्रेस व्यापार सैल के वाइस चेयरमैन जगजीत सिंह लक्की ने कहे। लक्की ने बताया कि जनता द्वारा दिखाए आईने के बाद अब विपक्षी दलों को समझ लेना चाहिए कि अब लोग...

जालंधर(चोपड़ा): नगर निगम चुनावों ने अकाली-भाजपा गठबंधन और ‘आप’ की पोल खोल कर रख दी है। उक्त शब्द पंजाब प्रदेश कांग्रेस व्यापार सैल के वाइस चेयरमैन जगजीत सिंह लक्की ने कहे। लक्की ने बताया कि जनता द्वारा दिखाए आईने के बाद अब विपक्षी दलों को समझ लेना चाहिए कि अब लोग उन्हें कतई पसंद नहीं करते हैं। 


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने जब से पंजाब की सत्ता संभाली है, प्रदेश में अमन-शांति कायम हुई है तथा ड्रग माफिया व गैंगस्टर्ज का सफाया हुआ है। बादल सरकार के 10 सालों के शासनकाल में अकाली-भाजपा नेताओं द्वारा मचाई लूट के कारण प्रदेश भारी आर्थिक संकट से जूझ रहा है। लक्की ने कहा कि कांग्रेस सरकार की नीतियों के सदके प्रदेश की वित्तीय स्थिति लगातार सुधर रही है। कांग्रेस व्यापारियों, इंडस्ट्रीयलिस्ट्स, किसानों, युवाओं, महिलाओं व अन्य सभी वर्गों के साथ चुनावों में किए प्रत्येक वायदे को पूरा करेगी। 

लक्की ने नोटबंदी और जी.एस.टी. पर प्रहार करते हुए कहा कि केवल 1-2 राज्य नहीं, बल्कि आज पूरा देश मंदी के दौर से गुजर रहा है। युवाओं को रोजगार देने की बजाय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तानाशाही फैसलों ने लाखों लोगों का रोजगार छीन लिया है। अब प्रधानमंत्री युवाओं को पकौड़े बेचने का मशविरा देकर उनसे भद्दा मजाक कर रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!